ARCHIVES
VOL. 2, ISSUE 2 (2021)
मीडिया का महिलाओं के जीवन पर प्रभाव (ग्वालियर शहर के विशेष सन्दर्भ में एक समाजशास्त्रीय अध्ययन)
Authors
ममता सैनी, डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी
Abstract
प्रस्तुत शोध पत्र के माध्यम से तकनीकी एवं प्रोद्योगिकी से भरे युग में भूमंडलीकरण के इस दौर में सर्वाधिक प्रचलित हो रहे मीडिया के विभिन्न माध्यमों का महिलाओं पर पड़ने वाले प्रभाव को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के ग्वालियर शहर के सन्दर्भ में समझने का प्रयास किया गया है। इस शोध पत्र में वर्णनात्मक अभिकल्प का प्रयोग करते हुए 15-45 वर्ष की 100 महिलाओं को सर्वेक्षित किया गया। प्रस्तुत शोध हेतु तथ्यों का संकलन शोधार्थी द्वारा साक्षात्कार अनुसूची, अवलोकन, व्यक्तिगत अध्ययन तथा अनियमित साक्षात्कार प्रविधियों के माध्यम से किया गया है। अध्ययन के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि महिलाओं के जीवन में मीडिया के विभिन्न माध्यमों का अत्यधिक महत्त्व हो गया है। यह उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक एवं अपराधियों के विरुद्ध आवाज़ उठाने हेतु प्रेरित करता है। पुरुष मानसिकतावादी समाज व परिवार से मुक्ति दिलाने एवं उनके प्रति लोगों की सोच को बदलने में अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह मीडिया द्वारा मीडिया द्वारा किया जा रहा है।
Download
Pages:21-23
How to cite this article:
ममता सैनी, डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी "मीडिया का महिलाओं के जीवन पर प्रभाव (ग्वालियर शहर के विशेष सन्दर्भ में एक समाजशास्त्रीय अध्ययन) ". Sanskritik aur Samajik Anusandhan, Vol 2, Issue 2, 2021, Pages 21-23
Pdf, Certificate, Cover Page, Index Page, Editorial Page, Accept Letter
Please enter the email address corresponding to this article submission.

