ARCHIVES
VOL. 2, ISSUE 2 (2021)
हिंदी और इंटरनेट की दुनिया
Authors
शर्मिला देवी
Abstract
आधुनिक युग विज्ञान का युग है। समय के साथ-साथ इंसान ने तरक्की की है। उस तरक्की के साथ अनेक सुविधाएं हासिल की है। विज्ञान ने हमें बहुत कुछ दिया है। इंटरनेट भी उनमें से एक है। जैसा कि वर्तमान में हम देख रहे हैं कि इंटरनेट के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। जो इंसान एक बार इंटरनेट का इस्तेमाल करने लग जाता है वह इंटरनेट के बिना नहीं रह सकता। इंटरनेट आज के समय की मांग भी है और जरूरत भी। क्योंकि मनुष्य को सुविधाएं देने में इंटरनेट का महत्वपूर्ण योगदान है। आज दिन में हम कई बार इंटरनेट पर नई -नई जानकारियों को ढूंढते हैं। जिससे हमारे ज्ञान में वृद्धि होती है। एक समय था जब हमें किसी शब्द का अर्थ जानने के लिए लाइब्रेरी में अनेकों शब्दकोश देखने पड़ते थे। परंतु वर्तमान में इंटरनेट के माध्यम से एक पल में ही हम किसी भी शब्द का अर्थ जान सकते हैं। ना तो हमें कहीं जाने की जरूरत है ना ही समय बर्बाद करने की। जरूरत है तो सिर्फ इंटरनेट की। परंतु इंटरनेट का उपयोग सकारात्मक रूप से किया जाए या नकारात्मक रूप से। वह हम पर निर्भर करता है।
Download
Pages:32-36
How to cite this article:
शर्मिला देवी "हिंदी और इंटरनेट की दुनिया ". Sanskritik aur Samajik Anusandhan, Vol 2, Issue 2, 2021, Pages 32-36
Download Author Certificate
Please enter the email address corresponding to this article submission to download your certificate.

